राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने तोड़ा बैरिकेडिंग, पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट

मेरठ : राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और ट्रैक्टरों सवार होकर सैकड़ों किसान मेरठ कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत आज ट्रैक्टर मार्च निकाली है। विभिन्न जिलों में अलग अलग रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचने लगे हैं। 

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे हैं।

 उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है। उधर, पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है, विभिन्न मार्गों पर चैकसी बरती जा रही है।