मैं कवि हूं कविता लिखता हूं!

            मैं कवि हूं ,

      कविता लिखता हूं! 

   अपने मन की विचारों को,

कलम की माध्यम से दर्शाता हूं!

       कभी वीर रस तो,

 कभी श्रृंगार रस लिखता हूं!

 कभी प्रेरणादायक कविता तो,

   कभी गीत गजल लिखता हूं !

    गरीब की भूख लिखता हूं,

अत्याचार का पोल खोलता हूं!

            मैं कवि हूं ,

       कविता लिखता हूं!

कभी प्रेम कभी प्यार लिखता हूं,

कभी बीते पल की यादें लिखता हूं!

    प्रकृति का सौंदर्य लिखता हूं,

  जिंदगी का किरदार लिखता हूं!

  कभी सफलता की कहानी तो,

कभी दुनिया की सच्चाई लिखता हूं!


           कृष्णा चौहान

     अमेरी, तह.-बरमकेला

जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़(छ.ग.)

    मो.न.-6260891787