विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन म.प्र. के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024 का अनावरण

मदन वर्मा, इंदौर। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन म.प्र. के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024 का अनावरण वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024 का अनावरण 17 जनवरी को ऊर्जा परिसर पोलो ग्राउंड के इंदौर के मीटिंग हॉल, में अधीक्षण यंत्री डॉक्टर डी0 एन0 शर्मा व अन्य प्रमुख कर्मचारी नेता साथियों की उपस्थिति में किया गया किया गया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर इस कार्य की सराहना। प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा, रतन सिंह रघुवंशी, यशवंतसिंह राठौर, गणेश जेठा, आर सी सोमानी, प्रेम यादव, अनिल व्यास, संजय विधानी, प्रदीप द्विवेदी ने संबोधित किया। मदन वर्मा (माणिक) कवि एवं लेखक ने इस परंपरा को सतत चलायें जाने पर बधाई दी व इस कैलेंडर को बिजली कंपनी कर्मियों के लिए उपयोगी बताते हुए पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी से आग्रह किया की वह भी अपना कैलेंडर शीघ्र जारी करें।