नवरात्रे डांडिया महोत्सव में महिलाएं जमकर थिरकीं, डांडिया नृत्य ने बांधा समा

सहारनपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर नवरात्रे डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। देवी गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं, डांडिया नृत्य ने तो समां बांध दिया।

सहारनपुर में नवरात्र के पावन अवसर पर श्री गीता अवन्नया धारा के द्वारा नवरात्रे डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंची गायत्री धवन ने कहा कि डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने देवी गीतों पर एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।

 महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना भी की। उन्होने नवरात्रे डांडिया महोत्सव का आयोजन करने पर आयोजको का के प्रयासो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। नवरात्रे डांडिया महोत्सव मे महिलाये काफी उत्साहित नजर आ रही थी। नवरात्रे डांडिया महोत्सव मे डॉ0 पूजा खुराना, सोनिया खेड़ा, ज्योति, परिधि, कोमल समेत कई महिलाये मौजूद थी।