अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सिकंदर खेर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता को इस खास मौके पर ढेर सारी बधाई और गिफ्ट्स मिल रहे हैं। इस बीच अब अनुपम खेर के भी बेटे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी और उसी से साथ एक ऐसी डिमांड कर दी है, जिसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग पुरानी तस्वीर साझा की है और खूब प्यार भी बरसाया है उन्होंने कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर। आप एक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं। आत्मविश्वासी, संवेदनशील, ज्यादातर समय जिम्मेदार, निश्चित रूप से अधिक मजाकिया और जब चाहें तब प्यार करने वाला और एक शानदार अभिनेता। मेरी आपके लिए कामना है कि भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आपका लंबा, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन हो।

एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- आप रोजाना नहीं लेकिन हर दूसरे दिन शेव कर सकते हैं। इन सबके अलावा आपकी मां किरण खेर की एक ही इच्छा है कि आप 'शादी कर लो'। प्यार और प्रार्थना हमेशा। इस पोस्ट में सिकंदर ने कमेंट करते हुए लिखा, हां हां धन्यवाद पिताजी। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं.. शेविंग का हिस्सा हमें बैठकर डिस्कस करेंगे...बाकी सब हो जाएगा।

सिकंदर खेर का जन्म किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के घर हुआ था। सिकंदर के जन्म के कुछ साल बाद ही किरण खेर और उनके पहले पति का तलाक हो गया था। किरण खेर ने दूसरी शादी एक्टर अनुपम खेर से रचाई और सिकंदर को अनुपम ने बेटे जैसा प्यार दिया।

सिकंदर ने पर्दे पर मोनिका ओ माई डार्लिंग, टूथ परी, तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों काम किया है, लेकिन उन्होंने वो मुकाम हासिल नहीं किया जिसके वह हकदार थे। दर्शकों ने सिकंदर को साल 2020 में रिलीज हुई सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या से पहचाना। अब जल्द आर्या पार्ट 3 आने वाली है।