आईआईए का प्रतिधिमंडल डीएम से मिला मुख्य सचिव का जताया आभार

सहारनपुर। आईआईए चेयरमैन अनूप खन्ना की अध्यक्षता में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से उनके कार्यालय पर मिलकर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश  सरकार लखनऊ के नाम संबोधित करते हुए एक धन्यवाद पत्र सौपा गया। श्री खन्ना ने कहा कि संस्था की सदस्य इकाई पार्था आयुर्वेद प्रा. लि., यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, अम्बाला रोड सहारनपुर का उत्पाद (योग) लाइसेंस की स्वीकृति हेतू 20 दिन से हस्ताक्षर होने के लिए रूका हुआ था उपरोक्त विषय को दिनांक 06.10.2023 सहारनपुर कलेक्ट्रेट सभागार बैठक में विषय को लाया गया था। 

मुख्य सचिव द्वारा संस्था के सदस्य को 3 दिन में त्वरिता से उत्पाद (योग) लाइसेंस जारी करवाने हेतू आश्वासन दिया गया था जिसके क्रम मे दिनांक 09.10.2023 को संस्था की सदस्य इकाई का आयुर्वेद सिद्धि व यूनानी लाइसेंस की स्वीकृति को हो चुकी है। इसीक्रम में आज जिलाधिकारी से मिलकर एक धन्यवाद पत्र मुख्य सचिव को संबोधित करते हुए उन्हें दिया गया।