सपा ने किया जन पंचायत का आयोजन

सहारनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के समक्ष विधानसभा में जन पंचायत का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों ने आमजन की सपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया और समस्याएं सुनी और उन्हें लिखित रूप से एकत्रित किया। सपा सुप्रीमो एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की समस्त विधानसभा में जन पंचायत का आयोजन किया गया ।

ग्राम घाटेडा में जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने जन पंचायत को संबोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार विकास के नाम पर है जनता के साथ छलावा कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है आज महंगाई भ्रष्टाचार बिगड़ी कानून व्यवस्था खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नगर विधानसभा में विजय टॉकीज के समीप कैंप कार्यालय पर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक संजय गर्ग में जन पंचायत का आयोजन किया जिसमें उन्होंने सपा सरकार के विकास कार्यों और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि ने वर्तमान सपा सरकार की रखी परियोजनाओं को सपा सरकार पूर्ण कर उन्हें अपनी उपलब्धि बता रही है जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है और भाजपा सरकार केवल हवाई घोषणाओं के माध्यम से धर्म जाति के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है।

 इनके अलावा और पूर्व मंत्री सरफराज खान पूर्व विधायक मनोज चौधरी प्रदेश सचिव चौधरी रूद्र सेन गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन  कार्तिकेय राणा विनोद तेजियाँ ममता चौधरी पूर्व महानगर विद्या फैसल सलमानी ने भी जन पंचायत का आयोजन कर सपा सरकार की उपलब्धियां को गिनाया तथा आम जन की समस्याएं सुनकर उन्हें एकत्रित किया ।

जिन्हें 30 अगस्त को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा। महानगर अध्यक्ष आजमशाह पूर्व ब्लाक प्रमुख साहब सिंह सुदेश गुर्जर परीक्षित वर्मा कल्याण सिंह जुमला सिंह सभासद आफताब बिट्टू नंबरदार इंजीनियर विजय शर्मा मुस्तकीम राणा पार्षद टिंकू अरोड़ा महफूज अंसारी शाहनवाज चंद आदि मौजूद।