आईआईए ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

सहारनपुर। आईआईए कार्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राही मक्कड आदि  द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।

चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास और निरंतर तेजी से प्रगति गाथा के बारें बताया। आज का दिन अपने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, वीर जवानों को याद करने व उनके जज्बें और शहादत को नमन करने का है जिन्होंने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया है। 

हमारे महापुरूषों ने जो सपना देखा था कि भारत को सोने की चिड़िया एवं विश्व गुरु बनाने का उसे हमें पूरा करना चाहिए, मजबूत देश वही है जो आर्थिक व जिसकी सीमा सुरक्षित है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, कोषाध्यक्ष राही मक्कड़ व मंडल सचिव गौरव चोपड़ा आदि द्वारा  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को आगे लाकर  लीडरशिप विकसित की जाए।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य (सीईसी) आर.के.धवन, अशोक गांधी, के.एल.अरोड़ा, प्रियेश गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, सतीश अरोड़ा, दर्शन कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, परमजीत सिंह, कुलदीप धमीजा, अतिश गुप्ता, अरविंद खन्ना, मनोज जैन, वीरभान भटेजा, राजकुमार अरोड़ा,तन्मय सचदेवा, युद्धवीर सिंह, अनुज कुमार जैन, सुनील अरोड़ा, संदीप कपूर,रामनाथ शर्मा,मनमोहन सिंह, संदीप त्यागी, सागर भटनागर, पंकज गोयल, गुलबशर,नौशाद अली, ललित धीमान,अंकुश खेड़ा, संजय कुमार,योगेश कुमार, जितेन्द्र सचदेवा, रविकांत शर्मा आदि के अलावा लगभग 75 सदस्य उपस्थित रहें।