किशोरी को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ सिधारी। पूर्व की घटना–दिनांक 15.12.2021 को वादिनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरी भतीजी  उम्र  17 वर्ष जो चिन्ड्रेन कालेज में पढ़ने गयी थी, को कमल कुमार पुत्र महाजन राम ग्राम इब्राहिमपुर पोस्ट व थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया। के सम्बन्ध में स्थानीय पर मु0अ0सं0- 334/21 धारा 363/366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 कमल नयन दूबे द्वारा किया जा रहा है। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।  

गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 19.06.2022 को उ0नि0 कमल नयन दूबे द्वारा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त कमल कुमार पुत्र महाजन सा0 इब्राहिमपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिरी सूचना पर नरौली तिराहा टैक्सी स्टैण्ड से समय 09.30 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।