रणवीर सिंह ने पीएम से भी ज्यादा बढ़ाई अपनी सिक्योरिटी, इस हरकत को लेकर ट्रोलर्स की रडार पर आए बाजीराव

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि रणवीर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारों में से एक है वो भी अपने फैंस के बीच रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई में फेमिना अवार्ड्स में शिरकत की। अक्सर ही अपने फैंस की आसपास रहने वाले रणवीर सिंह फंक्शन में अपने साथ बाउंसर और सुरक्षा गार्ड की पूरी बारात लेकर पहुंचे। 

हमेशा अपने अतरंगी अंदाज से सबको हैरान करने वाले रणवीर ने जब इवेंट में एंट्री ली तो उनके साथ आए बॉडीगार्ड्स को देखकर हर कोई दंग रह गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमेशा ही अपने अतरंगी अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर इस बार अपनी सिक्योरिटी को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है। बॉलीवुड के बाजीराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर के लुक बात करें तो अभिनेता ने एक छोटी पोनीटेल के साथ एक काले रंग की टक्सीडो, सफेद शर्ट पहनी हुई थी। 

उनके लुक्स के अलावा एक और बात थी जो सुर्खियों में रही और वह थी रणवीर की सुरक्षा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणवीर ने इवेंट में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 बॉडीगार्ड्स के साथ एंट्री ली। देखने में यह बॉडीगार्ड्स किसी बाउंसर से कम नहीं लग रहे। एक्टर के साथ पहली बार इतनीे सिक्योरिटी नजर आई है। रणवीर की इस रॉयल एंट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। वीडियो पर एक्टर के फैंस उनके लुक और अंदाज की तारीफें कर रहे हैं तो वहीं एक लोगों का एक समूह ऐसा भी है जिन्हें एक्टर का यह अंदाज बिल्कुल पंसद नहीं आया है। 

एक यूजर ने लिखा-गार्ड्स उनके आगे ऐसे क्यों दौड़ रहे जैसे रणवीर नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति हो. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा-कहां के प्रधानमंत्री हो? एक यूजर ने लिखा- ‘यह लोग इतनी भागम-भाग क्यों मचाते है, आराम से भी तो चल सकते है।‘ रणवीर सिंह ने अपने अब तक के करियर में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। फिल्म 83 में उन्होंने कपिल देव के रोल में सबको हैरान कर दिया था। अब वह जयेशभाई जोरदार बनकर सबके होश उड़ाने के लिए तैयार हैं।