WBJEE 2022: देखिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

WBJEE Admit Card 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE एडमिट कार्ड 2022 की तारीख और समय जारी कर दिया है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस डब्ल्यूबीजेईई की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख भी संशोधित की है। पहले, परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली थी, जो अब 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी।

WBJEE application corrections: यहां करें आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक  वेबसाइट -wbjeeb.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

स्टेप 3- ‘Login’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4-  WBJEE आवेदन फॉर्म  2021 में जरूरी करेक्शन करें।

स्टेप 5- अब करेक्शन करने के बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।

WBJEE 2022 एक प्रवेश परीक्षा है जिसमें  फिजिक्स, मैथ और केमिस्ट्री शामिल हैं। हर साल हजारों छात्र पश्चिम बंगाल के कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए यह पेपर देते हैं।

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पेपर I (गणित) सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर II (फिजिक्स और केमिस्ट्री) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।