मजदूर के खाते से साइबर अपराध से साफ किये 14 हजार


फर्रुखाबाद। मजदूर के खाते से साइबर अपराध के सहारे 14 हजार रूपये साफ करनें का मामला सामने आया है। पुलिस जाँच कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम खंडोली निवासी सोनू पुत्र रामबरन नें बताया कि अपने खाते में मोबाइल नम्बर आधार कार्ड लिंक कराया था। 19 जनवरी को तीन युवक लैपटॉप लेकर आये थे उन्ही नें लिंक किया। लिंक करने के दौरान बैंक आफ इंडिया भरखा का बचत खाता संख्या युवको को दे दिया। जब युवक चले गये तो शुक्रवार को सोनू बैंक में रूपये निकालने गया तो उसके खाते से 14 हजार गायब थे। शनिवार को साइबर अपराध का शिकार हुए सोनू नें थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जाँच कर रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।