वकीलों के आय दिन हड़ताल के चक्कर में मोवक्किल होते हैं परेशान

मार्टिनगंज /आजमगढ़ : मार्टिनगंज तहसील परिसर में तहसील बार संघ अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने के लिए उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज को प्राथना पत्र सौपते हुए सांकेतिक हड़ताल किया किया वहीं बार अध्यक्ष अस्वानी सिंह व महामंत्री बद्रिका प्रसाद यादव ने कहा की मार्टिनगंज का श्रीजन वर्ष 2016 में हुआ तब से हम अधिवक्ता गण तहसील में उपनिबंधन कार्यालय की लगातार मांग करते आ रहे है। 

जिसके लिए हम लोग पूर्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ को मई 2023 में  प्राथना पत्र दिया। जिसपर हमे आश्वाशन दिया गया की 1 जनवरी 2024 तक तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय हो जायेगा परंतु आज एक माह बीत गया पर अभी तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई। तहसील में उपनिबंध कार्यालय न होने से तहसील क्षेत्र के 209 गावों के काशकारों को रजिस्ट्री के लिए तहसील लालगंज व फूलपुर परेशान होकर जाना पड़ता है इस लिए आज जन हित में आज एसडीएम को ज्ञापन देकर सांकेतिक हड़ताल किया गया अगर हमारी मांग जल्द ही पूरी नहीं होती है हम समस्त अधिवक्ता संघ के लोग अनशन पर बैठेंगे व चक्का जाम करेंगे । 

वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ताओं के इस प्रकार आय दिन हड़ताल से मोवक्किल परेशान दिखे जब तहसील परिसर में उपस्थित कुछ मोवक्किलों ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा की हम लोग 20, 30 किलो मीटर दूर अलग अलग गावों से आते वकीलों द्वारा अपना शुक्ल लेकर कहा जाता है की आज हड़ताल हैं जिसके कारण मुकदमे 20वो वर्षों से चलता जा रहा है। 

तो कभी अधिकारी कोर्ट में नही बैठे तो कभी वकीलों का हड़ताल। वहीं जब उत्तर प्रदेश बार कौंसिल पूर्व उपाध्यक्ष मधुलिका यादव से वकीलों द्वारा आय दिन हड़ताल करने पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा की आय दिन अनावस्यक हड़ताल करना गलत मैं इसके खिलाफ हूं क्योंकि ज्यादा हड़ताल से न्यायालय की कार्यवयी बंधित होती है। हालांकि मार्टिनगंज उपजिलाधिकारी श्री मति नंदिनी शाह ने कहा की अधिवक्ताओं की मांग पत्र शासन को भेज दिया गया है जल्द ही उपनिबन्धन कार्यालय तहसील में स्थापित होगा।