गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी  नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता मे शनिवार को जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप में  पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत दस वर्षो में किए गये। 

बुनियादी बदलाव से भारत आर्थिक परिवर्तन की आधारशिला बनकर उभरा है राजनीतिक स्थिरता, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और निवेश समर्थक नीतियों से भारत विश्व की शीर्ष पांचवीं अर्थव्यवस्था में शामिल हैं। विगत 10 वर्षो में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उत्थान सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतरीन कार्य हुआ है। भारत के इस अप्रतिम विकास माडल को जन जन तक ले जाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः जन समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। नगर मंडल में बूथ स्तर पर नगर में निवास करने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने कहा कि सभी प्रवासी 24 घंटे के लिए बूथ पर ही प्रवासी करेंगे । बूथ कमेटी से सम्पर्क पन्ना प्रमुख का सत्यापन, मुझे लाभार्थियों से सम्पर्क के साथ वरिषृठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क और नामों ऐप डाउनलोड करवाने का कार्य प्रमुखता से करना है। इस अवसर पर गांव चलो अभियान के नगर मंडल संयोजक व पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया, सह संयोजक नीरज सिंह मौजूद रहे कुशल संचालन नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान ने किया।

इस अवसर पर डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, अजय सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, पूनम सिंह, विवेक निषाद, अभिनवश्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, , शोभित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, योगेन्द्र यादव, अनीता सिंह, पुरूषोत्म सिंह, सूरज सोनकर मुंशी निषाद संतोष चौहान मिथुन निषाद दिग्विजय सिंह अरुण सिंह प्रिंस सुनील मिश्रा अमन गर्ग सुधीर गुप्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।