भव्य होगा मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

सहारनपुर। मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी का  दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित करेंगी। उक्त जानकारी आज यहां विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एच.एस.सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जनमंच सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किए जाएंगे।

 कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय की तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कई मेधावियों की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यूनिवर्सिटी द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षा रहेंगी, वहीं पद्मश्री भारत भूषण योगाचार्य मुख्य अतिथि होंगे।

 इसी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एच.ए. सिंह ने कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बातचीत कर कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।