नहीं रहे मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी, हार्ट अटैक से हुआ निधन

रेडियो जगत में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इन दिनो मुंबई में थे अमीन सयानी। एक बड़ी खबर सामने आ रह है। रेडियो जगत के मशहूर अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं। बेटे रजिल सायानी ने उनकी मौत की खबर मीडिया को दी थी।

 उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एनएच रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया। कल के दिन अमीन सयानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं। अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की जाएगी। अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। 

अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिलों पर छाया हुआ था। अमीन सयानी रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। 

इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। अमीन सयानी कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखे, जिनमें भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी मूवीज में काम किया है। अमीन सयानी ने करीब 50 हजार से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस / वॉयसओवर किए थे। करीब 19,000 जिंगल्स में आवाज देने के लिए भी अमीन सयानी जाने जाते थे, इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।