UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश पीईटी रिजल्ट जल्द

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 की नतीजो की घोषणा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कब करेगा, यह सवाल इस परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से नतीजे (UPSSSC PET Result 2023) जल्द से जल्द घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, आयोग द्वारा यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 को लेकर कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर अभी तक जारी नहीं किया है।

UPSSSC PET Result 2023: पिछले साल फाइनल आंसर-की के 2 सप्ताह बाद जारी हुए थे परिणाम

दूसरी तरफ, यदि बात करें पिछले वर्ष की परीक्षा की तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम की घोषणा संशोधित उत्तर-कुंजी (UPSSSC PET Final Answer Key) जारी किए जाने के 2 सप्ताह नतीजों (UP PET Result) की घोषणा की थी। इस क्रम में इस बार की परीक्षा के फाइनल आंसर-की पिछले सप्ताह के दौरान 24 जनवरी 2024 को जारी किए गए। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा फरवरी 2024 के सप्ताह के दौरान कर सकता है।

बता दें कि UPSSSC ने UP PET 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को किया था। इसके बाद प्रोविजिनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी की गई थी, जिन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 15 नवंबर तक स्वीकार किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की 24 जनवरी को जारी किए गए।

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को UP PET Score Card जारी किए जाएंगे। इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवार UPSSSC द्वारा इस साल आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों में सम्मिलित हो सकेंगे। इन उम्मीदवारों को सीधे मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।