भाजपा और आरएसएस के लिए सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने प्रार्थना की

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप बैठकर भाजपा आरएसएस के लोगों में सद्बुद्धि आवे इसके लिए राम धुन का गान रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति सद्बुद्धि दे भगवान किया गया।

जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अजय राय मकर संक्रांति के पावन पर्व 15 जनवरी को सरयू नदी में स्नान करने एवं अयोध्या प्रभु श्री सीयाराम के दर्शन करने गए थे। 

उस दौरान हमारे ध्वजवाहक अनोखे लाल के साथ भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की और पार्टी के ध्वज का अपमान किया। इस सब के विरोध में और भाजपा एवं आरएसएस के लोगों की सद्बुद्धि के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राम धुन का गान कर रहे हैं। 

राम सबके हैं और रामलला के दर्शन करने के लिए भाजपा का तंमगा हो तभी व्यक्ति दर्शन कर सकता है देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही सर्वप्रथम अयोध्या श्री राम के कपाट खुलवाए थे और उनकी आरती प्रारंभ कराई थी कांग्रेस काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है ना कि प्रचार प्रसार करने में।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी युवा जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष पीसीसी अक्षय चौधरी पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू युवा नगर विधानसभा अध्यक्ष सचिन कुमार सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी महानगर महासचिव गुलशेर अल्वी अमरदीप जैन गुलफाम अंसारी नसीब खान प्रभजीत सिंह जमाल अहमद भारी संख्या में साथी लोग मौजूद थे।