तहरी भोज कार्यक्रम पर पूर्व भाजपा विधायक ने पत्रकारों व भाजपा के पदाधिकारियों समेत अन्य को भी किया सम्मानित

ब्यूरो , सीतापुर। जनपद सीतापुर के महमूदाबाद नगर क्षेत्र में स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस में पूर्व भाजपा विधायक एवं सीतापुर लोक सभा सीट से संभावित भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव के द्वारा तहरी भोज कार्यक्रम के साथ साथ वहां पर सम्मान समारोह का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान महेंद्र यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। 

बीजेपी सरकार पर जनता का अटूट विश्वास है। और वहीं आगामी लोकसभा के चुनाव में क्षेत्र को सम्मानित जनता फिर कमल खिलाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामपंचायतों के प्रधानों और समाजसेवियों सहित महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान पूर्व भाजपा विधायक बिसवां महेंद्र सिंह यादव द्वारा के पेन, डायरी व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने तहरी भोज किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश वर्मा, विजय सिंह तोमर, नागेंद्र यादव, हवलदार सिंह, अनामिका, अनुज यादव प्रधान सदरावां, देवकलिया प्रधान प्रतिनिधि राम स्वरूप आदि समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।