अवध के प्रभु प्यारे राम

अवध के प्रभु प्यारे राम,माता-पिता के दुलारे राम

भक्तों के प्रभु सहारे राम,सबके जीवन सवांरे राम।।


दुख भंजन कहलाते राम,आनंदकंद मन भाते राम

दुखियों के दुख हरते राम,शरणागत कहलाते राम।।


मर्यादा पुरषोत्तम राम,रघुकुल दीपक सर्वोत्तम राम

प्रभु परमेश्वर प्रतापी राम,सबके प्यारे अनुपम राम।।


पंकज लोचन प्रभु श्री राम,कमल नयन हैं श्री राम

परम मनोहर अद्भुत राम, शशि मुख छबि श्री राम।।


दया के सागर हैं श्री राम, सबके दुख हर लेते राम

दीनों के बंधु हैं श्री राम,बड़े दयालू हैं प्रभु श्री राम।।


गौ ब्राम्हण के रक्षक राम,सुर-संतन हितकारी राम

मात-पिता के सेवक राम,गुरुजनों आज्ञाकारी राम।।


जन हितैषी हैं वत्सल राम, न्याय धर्म प्रियवर राम

मंगल मूर्ति जय श्री राम,भक्तो के प्रिय रघुवर राम।।


अशोक पटेल "आशु"

मेघा,धमतरी (छ ग)

९८२७८७४५७८