ईमानदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें कर्मचारी :विनोद शर्मा

सहारनपुर। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 62वां स्थापना दिवस विकास भवन सभागार में मनाया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। रविवार को कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा  ने कहा कि कर्मचारी सरकारी दायित्वों का ईमानदारी से निवर्हन करें। कर्मचारियों को उनका अधिकार संगठन के बल पर मिल रहा है। संगठन में शक्ति होती है। अकेले कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। कर्मचारियों के हितों के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। 

हमारी 7 सूत्रीय मांग जो है। विकास विभाग में जनपद के लंबित पड़े हुए कर्मचारीयों की एसीपी स्वीकृत करने हेतु,प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति करना,जिन कर्मचारीयों की रोकी गई वेतन वृद्धि स्वीकृत करने, जिन कर्मचारियों की दो बार टंकण परीक्षा नियमनुसार नहीं ली गई है उन कर्मचारियों को पुनरू अवसर देने एवं नियाम्नुसार परीक्षा कराने के संबंध में वर्ष 2011 के पूर्व पूर्व के नियुक्ति वाले कर्मचारीयों की रोकी गयी वेतन वृद्धि स्वीकृत करने नंबर, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नती करना, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति करना।

 एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा  ने सभी पदाधिकारीयो को दिनांक 25  जनवरी 2024 तक प्रधान साहयक की पदोन्नती किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान  दानिश सिद्दीकी  एसोसिएशन प्रेस प्रवक्ता एव ज़िलमंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा  कि एसोसिएशन का गठन 10 जनवरी 1962 को हुआ था। हम सब को एकजुट रहना होगा। तभी हमारी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। और सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की भी मांग की। इस दौरान तरुण राठौर, जितेंद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, योगेश कुमार,सूरज कुमार,प्रवीन कुमार,सूर्यकान्त,अर्चना पवार,ममता,सीमा तिवारी,अश्वनी,सुनीता,संगीता, शबाना,अरविन्द कुमार,अनिल शर्मा,प्रवीन शर्मा,सरस्वती, संजय गौतम,अभिषेक कुमार मौजूद रहे।