सतेंद्र सिंह के दूसरी बार बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रेवती , बलिया : भाजपा रेवती मंडल के दूसरी बार सतेंद्र सिंह के अध्यक्ष चयनित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। जिला भाजयुमो के महामंत्री अर्जुन सिंह चौहान,जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य कौशल सिंह,मांझिल पांडेय, धनंजय सिंह, मुकेश पांडेय,झाबर पांडेय आदि ने सतेंद्र सिंह को दूसरी बार अध्यक्ष चयनित किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके नेतृत्व में रेवती मंडल में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त व मजबूत होगा।