खरीद-दरौली घाटों के मध्य सरयु नदी पर बने पीपा पुल का उद्घाटन विधायक ज़ियाउद्दीन रिजवी ने किया

• पुल के चालू हो जाने से उत्तर प्रदेश एवम बिहार के लोग काफी खुश

ब्यूरो , सिकन्दरपुर (बलिया)तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर अन्तर्गत खरीद- दरौली घाटों के मध्य सरयु नदी पर निर्मित पैंटून ब्रिज का उद्घाटन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने फीता काट कर किया।जिस में दोनों प्रान्तों के काफी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। पीपा पुल के चालू हो जाने से इलाके ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इस पुल के बन जाने उत्तर प्रदेश सीधे बिहार से जुड़ जाता है।लोगो को बिहार जाने में समय और पैसे की बचत होती है।बता दें कि विधायक रिजवी की यह महत्वाकांक्षी योजना है।उन्हीं के प्रयास से यह पुल स्वीकृत हुआ और इस पुल पर उन का विशेष ध्यान रहता है।

अखिलेश यादव की सरकार में विधायक रहते हुए उन्होंने इस घाट पर पक्का पुल भी स्वीकृत कराया है जो निर्माणाधीन है। भाजपा सरकार बन जाने के बाद निर्माण कार्य बहुत शिथिल हो गया है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में बहुत आक्रोश है।इलाकाई लोगो का कहना है कि अगर सपा सरकार होती तो अब तक पक्का पुल बनकर तैयार हो गया होता। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी का कहना है कि भाजपा सरकार को विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है।पुल निर्माण में तेजी लाने हेतु मैंने काफी लिखा पढ़ी किया तथा लोक निर्माण मंत्री से भी मिला।मेरा निरंतर प्रयास है कि पुल जल्द बन जाय। 

पिछले पांच वर्षो में क्षेत्रीय विधायक की पुल के प्रति अरुचि से निर्माण कार्य शिथिल पड़ गया था।उन्हें सिकंदरपुर के विकास से कोई लगाव नहीं था जिसके कारण सिकंदरपुर का विकास पिछड़ गया है। इस अवसर पर अवर अभियंता लोकनिर्माण विभाग पन्ना लाल,पुल के ठीकेदार सुनील कुमार राय,राम जी यादव,भीष्म यादव,कृष्ण कुमार यादव उर्फ बूढ़ा यादव,झब्बर पहलवान,हृदय यादव,बबलू सिंह, धनंजय सिंह,खुर्शीद आलम,शिव जी त्यागी,धर्म नाथ यादव,वीर बहादुर वर्मा, संजय मैनेजर,रमेश यादव,अशोक मनौजिया,सत्येन्द्र यादव,शिवजी सिपाही,शाहिद खान,कमलेश यादव सहित काफी संख्या में इलाकाई और बिहार के निवासी मौजूद रहे।