कुशल वाटिका की ग्यारहवीं वर्षगांठ के बेनर का हुआ विमोचन


कुुशल वाटिका की ग्यारहवीं वर्षगांठ 12 फरवरी को होगी

वर्षगांठ पर एक दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

बाडमेर । बाडमेर से 6 किलोमीटर दूर अहमदाबाद रोड पर स्थित कुशल वाटिका में विश्व का द्वितीय राजहंस मन्दिर की 12 फरवरी को होने वाली ग्यारहवीं वर्षगांठ के बेनर का विमोचन गुरूवार को कुशल वाटिका में किया गया। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा व कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि गुरूवार को कुशल वाटिका की ग्यारहवीं वर्षगांठ के बेनर का विमोचन कुशल वाटिका प्रेरिका बहन म.सा. साध्वी डॉ. विधुत प्रभा श्री आदि ठाणा की पावन निश्रा में किया गया। 

बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका की ग्यारहवीं वर्षगांठ पर 12 फरवरी को माताजीर म.सा. रतनमाला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें 12 फरवरी को प्रातः 08.30 बजे मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, नवग्रह मन्दिर, दादावाड़ी, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओं मन्दिरों में अठठारह अभिषेक का कार्यक्रम व प्रातः 10.00 बजे सतरभेदी पूजा इसके बाद 12.39 बजे विजय मुहुर्त में सभी मन्दिरों पर ध्वजारोहण, धर्मसभा का आयोजन किया जायेगा। 

धर्मसभा के बाद संघ स्वामीवात्साल्य का आयोजन किया गया है। वर्षगांठ को लेकर कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से तैयारिया जोरो पर चल रही है। बेनर विमोचन के दौरान कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी. बोथरा, सहप्रचारमंत्री कपिल मालू, ट्रस्टी संपतराज धारीवाल सनावडा, बाबूलाल सेठिया, छगनलाल बोथरा, कैलाश धारीवाल, श्री शांतिनाथ जैन श्री धोरीमना बाबूलाल लालण सिद्धपुर, हितेश डूंगरवाल, प्रकाश बिश्नोई एवं ट्रस्ट मण्डल सहित कई गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

आचार्य मनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. का कुशल वाटिका में प्रवेश आजः- वसी मालाणी रत्नशिरोमणि ब्रह्मसर तीर्थोद्धारक आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. का धोरीमन्ना से विहार करते हुए आज शुक्रवार को प्रातः 07.00 बजे कुशल वाटिका में प्रवेश होगा। शुक्रवार को आचार्य श्री का कुशल वाटिका में विश्राम रहेगा। गुरूदेव के दर्शन वन्दन का लाभ लें।