पंजाबी वैलफेयर संगठन ने मनाया लोहड़ी उत्सव

सहारनपुर। पंजाबी वेलफेयर संगठन के तत्वाधान में अंबाला रोड स्थित पटेल नगर ग्राउंड में लोहड़ी का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा व महामंत्री संजय खन्ना व विपिन बजाज ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह संगठन के संरक्षक सुरेंद्र चैहान व राकेश खन्ना, दीपक अरोड़ा को पटका पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा यह त्यौहार हमें हमारे बड़े बुजुर्गों के त्याग को याद दिलाता है, हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है और आज जब पूरे विश्व में ऐतिहासिक राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 

 ऐसे में इस त्यौहार की खुशी दुगनी हो जाती है। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि हम सबको 22 जनवरी को दिवाली के रूप में मनाए और घर-घर दिए जलाने हैं।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री संजय खन्ना व विपिन बजाज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को लोहड़ी पर्व का इतिहास बताते हुए दूल्हा भट्टी वाला की कहानी भी बताई।

महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा ये देश त्योहारों का देश है आदेश आयोजनों का देश है, मेलों का देश है। हमारे देश की हर्षाेल्लासित करने वाली संस्कृति इसकी मूल भावना है साल के पहले त्यौहार की शुरुआत हो गई है। इस त्यौहार में घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी जाती है और जिस उत्साह के साथ पंजाबी समाज लोहड़ी का त्यौहार मना रहा है मैं उनको साधुवाद देता हूं।

संगठन के संरक्षक/वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौहान ने कहा युवा वर्ग को पर्वों की महत्व दर्शाने का सबसे अच्छा माध्यम है ये कार्यक्रम।  भारतीय संस्कृति व परंपराओं का ज्ञान युवा वर्ग को होना चाहिए मैं शहर वासियों को इस पावन पर्व की बधाई देता हूं।

इस अवसर पर नितिन बजाज, रोहित घई, अमित मलिक,अरविंद खन्ना, मोहित अरोड़ा, दीपक गांधी, प्रदीप भटेजा, अमित सोनी, ऋषि चावला, संदीप बजाज, प्रथम अरोरा, हेमंत खन्ना, अरविंद खन्ना अनिल कालड़ा, नितिन बुद्धि राजा, शोभित बजाज, यश अरोरा वरुण, जय अरोड़ा, दीपक बुद्धि राजा, अमित गुंबर, तुषार मेहरवा, राजकुमार खन्ना, नानू अरोरा, डॉक्टर नवीन चड्ढा, डॉक्टर अभिषेक, रमन गाबा, जितेंद्र चावला, पंडित सुमित, सनी भाटिया, राहुल नारंग, शोभित बजाज, आदि उपस्थित रहे।