किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरूण सिंह का जोरदार स्वागत

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरूण सिंह का बुधवार को बागेश्वर नगर स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, बलराज सिंह आदि ने संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी आदि के चित्र पर पुष्पाजंलि के उपरांत दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहाकि भाजपा सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है।

 उन्होंने भरोसा जताते हुए कहाकि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सरकार की उपलब्धियों को लेकर किसानों के बीच पहुंचकर 2024 की दोनों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि भाजपा सरकार किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए है।  भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के रास्ते पर चलकर नए भारत का सृजन कर रही है। देश के लिए यह समय निश्चित ही स्वर्णिम काल है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलराज सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार ने चाहे वो एमएसपी में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी करते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ पंहुचाना हो या फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम, पीएम किसान सम्मान निधि, नीम कोटेड यूरिया, ई-नाम, सॉइल हेल्थ कार्ड आदि के माध्यम से किसानों मजबूत कर रही है।

शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए किसान मोर्चा के नव जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने कहाकि पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूगां। पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। संचालन जिला महामंत्री कुंवर रणंजय सिंह ने किया। इस अवसर पर अजीत सिंह अमन तिवारी महावीर सिंह रमेश राम मोनू सिंह नरेंद्र सिंह पवन सिंह भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।