नारी शक्ति संस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा

 डॉ. नेहा दुबे को संस्था अध्यक्ष नामित किया

आजमगढ़। महिला उत्थान के लिए संकल्पित नारी शक्ति संस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा आराजीबाग स्थित ए.एन.मेमोरियल स्कूल के सभागार में हुआ। जिसमे डॉ. नेहा दुबे को संस्था अध्यक्ष नामित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंजू उपाध्याय व संचालन अंशू अस्थाना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने कहा कि हर वर्ष संस्थान की कार्यकारिणी को नवीन हाथों में सौंपा जाता है ताकि एक नये उत्साह से संस्थान के उद्देश्यों को आगे जा सकें। उन्होंने बताया कि 2024 के नवीन कार्यकारिणी में डा नेहा दुबे को संस्था अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष सुधा तिवारी, उपाध्यक्ष पूनम यशपाल सिंह, निमिषा अग्रवाल, ममता राय, महामंत्री प्रतिभा पाठक, मंत्री अनीता श्रीवास्तव रिंकी प्रशांत, अमिता अग्रवाल, अर्चना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, सह-कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी नीतू सौम्य को नामित किया गया है। 

नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक को संस्था की वरिष्ठ संरक्षक अर्चना वत्सल द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नवनियुक्त संस्था अध्यक्ष डॉ. नेहा दुबे ने कहाकि महिला हितों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती हमार प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहाकि महिलाएं किसी भी अत्याचार को न सहें, प्रत्येक शोषित महिला के पीछे पूरा संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा और उसे न्याय दिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहाकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर ही समाज के लिए प्रेरणास्प्रद बन सकती है। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी गई। वार्षिक सम्मेलन में आई हुई नारी शक्तियों को संस्थान का नव वर्ष का कलेंडर वितरित कर बधाई दी गई। आगंतुकों के प्रति संरक्षक दीप शिखा पांडेय ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संरक्षक, पदाधिकारीगण, सदस्यगण मौजूद रही।