रालोद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 75 वां गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संशोधन के पश्चात भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया उसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है। हम सबको संविधान का पालन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, विपिन द्विवेदी, अनीता यादव, रामपाल पाल, अजय वर्मा, मनोहर मौर्य, विश्वनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।