महिला को पिकअप ने मारी टक्कर...मौत, मचा कोहराम

रायबरेली। जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की हालत गंभीर हो गई और महिला वहीं गिर गई। जिसे आसपास के लोग लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है। 

पूरा हादसा डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे गजराज का है जहां की रहने वाली शांति अपने घर से खेत जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने 60 वर्षीय शांति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।

 बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना जैसे ही उनके परिजनों को लगी कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते परिजन और आसपास के लोगों की भारी भीड़ लगने लगी। पुलिस ने मृतक की शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। डीह थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंच के देखा तो एक हादसे का शिकार एक बुजुर्ग महिला हो गई थी। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। और चीज पिकअप ने टक्कर मारी उसकी तलाश की जा रही है।