विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदले जाने की मांग

ब्यूरो / रेवती (बलिया) : नये वर्ष की शुरुआत के प्रथम दिन से विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदले जाने से आम जनमानस क्षुब्ध है। साल 2023 के दिसंबर महिने की 31 तारीख तक रात्रि से सुबह साढ़े सात बजे तक निर्वाध रूप से बिजली मिल रही थी। किन्तु एक जनवरी नये साल से अचानक सुबह 5 बजे आपूर्ति ठप हो जा रही है। जिसके चलते गृहिणीयों, आम नागरिकों सहित कोचिंग करने वाले बच्चों को नित्य कर्म स्नान ध्यान कर तैयार होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

अधिकांश घरों में सेनटैक्स लगें हैं। विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर अगल बगल हैन्ड पम्प का सहारा लेना पड़ रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रेवती के महामंत्री राजेश केशरी गुड्डू ने जनहित में विद्युत आपूर्ति का रोस्टर पहले की तरह रात्रि से सुबह साढ़े सात बजे तक किए जाने की संबंधित विभाग से मांग कि है।