अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता की मदद के लिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद का प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला

सहारनपुर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति मेें अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रजनीश कुमार मिश्र से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम (एफ) को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के ग्राम ढायकी निवासी अंकित कुमार पुत्र नरेश कुमार ने हाल ही में हैदाराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 10वीं विश्व चैंपियनशिप हुई थी। 

जो 18 दिसंबर 2023 से 21 दिसम्बर 2023 को तक सम्पन्न हुई, जिसमें 15 देशों के 240 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें भारत के अंकित कुमार ने 85 किलो भार वर्ग में सीनियर वर्ग में खेलते हुए, कांस्य पदक प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि अंकित कुमार एक मध्यम वर्ग परिवार से आता है जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर है। अब अंकित कुमार 11वी अन्र्तराष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफटिंग गेम के लिए कजाकिस्तान जाना चाहता है लेकिन आने-जाने में खर्च वहन करने में असमर्थ है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अंकित कुमार को किसी भी विभाग में नियुक्त कराने की मांग की गयी है ताकि अंकित कुमार अपने सभी विश्व स्तर की प्रतियोगीताओं में भाग लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, पं.शिवा शर्मा, आशू, रोहित कुमार, बिजेन्द्र शर्मा, रविन्द्र शर्मा आदि शामिल रहे।