गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पूरब पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन

सहारनपुर। साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पूरब के उपलक्ष में एक महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया गुरु साहिब के दीवान हाल में सुबह 6:00 बजे प्रभात फेरी का स्वागत किया गया 10:00 बजे से सिंह सभा प्रांगण में दीवान सजाया गया ।

जिसमें भाई रविंदर सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर से ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना कथावाचक जालंधर वाले हेड ग्रंथी भाई अमरपाल सिंह जी कथा वाचक भाई चरणजीत सिंह जी चन,भाई नरेंद्र सिंह एवं भाई गुरजीत सिंह हजूरी रागी सिंह भाई जितेंद्र सिंह ग्रंथी जी ने कथा एवं कीर्तन द्वारा वहा उपस्थित संगत को निहाल किया दरबार की समाप्ति पर प्रधान सरदार बलबीर सिंह धीर ने ए सभी संगत को प्रकाश दिवस की बधाई दी एवं सभी का धन्यवाद किया ।

इसके पश्चात गुरु का लंगर चला जिसमें सभी संगत में श्रद्धा से लंगर छक्कर वाहेगुरु जी का धन्यवाद किया कीर्तन दरबार में पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी हुए भाजपा नेता ने भी माथा टेका और लंगर के रूप में प्रसाद ग्रहण किया ।

कीर्तन दरबार में श्री गुरु सिंह सभा के नीम पदाधिकारी जिसमें मुख्य रूप से प्रधान सरदार बलबीर सिंह धीर, महासचिव गुरविंदर सिंह कालरा, कोषाध्यक्ष सुजस वीर सिंह, दलजीत सिंह कोचर,बलबीर सिंह चावला,रमंन सिंह सेठी,पुनीत घीर,परमजोत सिंह,डॉक्टर स्वरंजित सिंह,सुरेंद्र पाल सिंह, तरनजीत सिंह बग्गा,रणदीप सिंह सिंह बत्रा,करन जीत सिंह चावला, चरणजीत सिंह, परमवीर सिंह सिद्ध,अश्वदीप सिंह,हरप्रीत सिंह,रमनजोत सिंह कलरा के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।