भाजपा जिलाध्यक्ष सदर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ जिला प्रभारी अशोक सिंह मौजूद रहे। जिला प्रभारी अशोक सिंह ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप महाअभियान, वोटर चेतना महाअभियान की समीक्षा करते हुए उसे और गति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को पूरी गम्भीरता से पूरा करें।

यह बहुत सौभाग्य का विषय है कि 550 वर्षों के संघर्ष बलिदान और तपस्या के बाद आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य, दिव्य श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के साथ उद्घाटन होने जा रहा है। उस दिन सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में सुबह स्थित मंदिरों में हवन पूजन कीर्तन करेंगे और सायं काल अपन अपनेे घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, ध्रुव सिंह, सतेन्द्र राय, वन्दना सिंह, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, संतोष सिंह, ब्रजेश यादव, दिवाकर सिंह,आनन्द सिंह, हरिवंश मिश्रा, महेन्द्र मौर्या, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया , विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, रमाकांत राजभर, राजीव शुक्ला, नरेन्द्र सिंह, मयंक गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, सौरभ सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, सोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, दिलीप मिश्रा, बाबू राम चौहान, उमेश गोंड, योगेन्द्र यादव, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।