एबीवीपी युवा उद्घोष कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

ब्यूरो , सीतापुर। जनपद सीतापुर के महमूदाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अवध प्रांत बिसवां इकाई द्वारा आयोजित युवा उद्घोष कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का नगर आगमन हुआ। सर्वप्रथम उनका आगमन सीता ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के प्रांगण में हुआ जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। सर्वप्रथम उनके द्वारा स्वामी विवेकानन्द व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती जी का गीत ,स्वागत गीत व प्रेरणा गीत गया गया।

 विद्यालय के प्रबंधक द्वारा स्वतंत्र सिंह देव का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया गया साथ हीं मंचासीन एमएलसी पवन सिंह,डॉक्टर ए मणि मिश्रा,एबीवीपी के पुष्पेंद्र वाजपेई , यूपी टॉपर प्रियांशी सोनी  को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। और वहीं उक्त कार्यक्रम में पुष्पेंद्र वाजपेई द्वारा छात्रों को एबीवीपी की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया गया। जिसके बाद एमएलसी पवन सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि छात्र जीवन के स्वर्णिम काल में व्यक्तिव का विकास संभव है। मंत्री जी के आगमन के अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई दी। 

स्वतंत्र देव सिंह द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी के संघर्षों द्वारा अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि बिना परिश्रम के कुछ भी संभव नही है। चाहे कोई भी महापुरुष हों उन्होंने जीवन में हार नही मानी इसी से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तो इसमें भी युवाओं का बढ़ चढ़ कर योगदान देश को प्राप्त हो रहा है। शिक्षा ही विद्यार्थी की असली पूंजी है और इस बात का स्मरण हर छात्र को रखना चाहिए।

 मोदी जी और योगी जी के कार्यकाल में आतंकवाद,भ्रष्टाचार , गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है। अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के लिए जाने हेतु फोर लाइन भाजपा के कार्यकाल में बन चुकी है जिससे दर्शन के लिए यात्रियों को आसानी रहेगी। विद्यालय परिवार अनुशासित रूप से कार्यक्रम को सफल बना रहा है। युवा सम्राट स्वामी विवेकानंद को अपना आइडियल मानते हैं यहीं तो समृद्ध भारत के संस्कार हैं। स्वतंत्र देव द्वारा विद्यार्थियों को नमो एप के बारे में बताया गया और जुड़ने का निवेदन भी किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री नगर के सुप्रसिद्ध संकटा देवी धाम पहुंचे। 

जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया साथ हीं मां संकटा देवी के दर्शन कर मंदिर में हो रहे विकास कार्यों का जायज़ा लेते हुए मंदिर की साफ सफाई भी की। जिसके बाद वे क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्या के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा नेता संतोष सिंह,मोहन बारी,विजय बारी,सुधीर सिंह,वैभव सिंह,वागीश दिनकर वाजपेई,विजय सिंह,अमन अवस्थी,कुलदीप गुप्ता सहित एबीवीपी बिसवां इकाई के समस्त पदाधिकारियों सहित कई सामाजिक,राजनैतिक लोग भी उपस्थित रहे। और वहीं उक्त कार्यक्रम का संचालन रूपेश अवस्थी के द्वारा किया गया।