हिन्दू धर्म में मकर संक्रान्ति त्यौहार का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है: गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज

सहारनपुररी। श्री कृष्ण जीओ गीता परिवार सहारनपुर के तत्वावधान में कोर्ट रोड अजय साड़ी एम्पोरियम पर खिचड़ी प्रसाद, चाय का वितरण मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मुख्य संरक्षक अतुल जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दूरभाष से अपना शुभ आशीर्वाद देते हुए गीता ज्ञान मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म में मकर संक्रान्ति त्यौहार का वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व है। 

सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना ही संक्रान्ति कहलाता है। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग त्यौहा जैसे लोहड़ी, खिचडी उत्सव, पोंगल आदि मनाए जाते हैं। पुरानों में मकर संक्रान्ति को देवताओं का दिन बताया गया है, इस दिन किया गया दान कई सौ गुना होकर वापस लौटता है। 

संस्था अध्यक्ष पवन कुमार किनरा, महासचिव राजकुमार विज, कोषाध्यक्ष अजय मलिक द्वारा सभी श्रीकृष्ण कृपा परिवार व नगरवासियों को पावन मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल जोशी, अध्यक्ष पवन कुमार किनरा, महासचिव राजकुमार विज, कोषाध्यक्ष अजय मलिक, उपाध्यक्ष मुकेश रवि, मंयक जोशी, रामनाथ आनन्द, अशोक आहूजा, सचिन छाबड़ा, कीमती लाल, अमरपाल, मयंक गौड, सुरेश रवि, संदीप शर्मा, श्याम छाबड़ा, अजय किनरा, भीमसैन नारंग, राकेश किनरा, अनिल भटनागर, संदीप गोयल, संदीप विज, हरीश नारंग, चै.योगेन्द्र, श्रीमती राजरानी आदि सदस्य मौजूद रहे।