डीएम ने जलाए जा रहे अलाव का आकस्मिक निरीक्षण किया।

आजमगढ़ : जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने कल देर रात्रि शहर के प्रमुख स्थान का भ्रमण कर नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलाव का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन, रोडवेज, चौक तथा सिविल लाइन स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जहां पर अलाव जलते हुए पाया गया तथा रैन बसेरा में भी पर्याप्त व्यवस्थाएं पाई गई। 

जिलाधिकारी ने अलाव के पास बैठे असहाय एवं गरीब तथा रिक्शा चालकों का हाल-चाल पूछा और ठंड से बचने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कहा की प्रशासन द्वारा संचालित रैन बसेरे की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। असहाय एवं जरूरतमंद गरीब, कामगार मजदूर इसका उपयोग करें। जिलाधिकारी ने रात्रि भ्रमण के दौरान  पाए गए असहाय एवं गरीबों तथा जरूरतमंद को कंबल भी वितरित किया।

जिलाधिकारी ने इसके पश्चात जिला मंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी एवं अन्य वार्डो का आकस्मिक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मरीजों के परिजनों से दवा, भोजन एवं डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डॉक्टर एवं उनके स्टाफ को आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा भर्ती मरीजों का रजिस्टर भी चेक किया।