हिन्दू धर्म में मकर संक्रान्ति का विशेष महत्व: सूरज ठक्कर

सहारनपुर। संयुक्त व्यापार संघ, मिश्रान चौक, पुल दाल मण्डी सहारनपुर के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, संस्था अध्यक्ष सूरज ठक्कर, महामंत्री ऋषिराज धींगडा, चेयरमेन मदन लाम्बा ने कहा कि हिन्दू धर्म में मकर संक्रान्ति का विशेष महत्व है।

 वैदिक ज्योतिष में जब सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति पर दान व स्नान का विशेष महत्व होता है, इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरूआत होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों को व्यापार में सुख शांति व वृद्धि; की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में खिचड़ी व चाय का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण लाल ठक्कर, राजकुमार विज, नीरज जैन, विनोद चुग, शिव गुम्बर, किशोर ठक्कर, दीपक खेड़ा, युग चुग, इन्द्र चुग, अनमोल ठक्कर, दीपक मदान, भारत डाबर, श्याम गुलाटी, ईशान जैन, प्रमोद साहनी, मुकेश धवन, अरूण अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, नीरज सेठ, गुलशन ठक्कर, सुमित झाम्ब, तरूण सचदेवा, सचिन मनोचा, प्रदीप वर्मा, संजय चुग, प्रदीप ढींगड़ा, विनित पुरी, सुनील नारंग, हरीश नारंग, शुभम नारंग, मंगल नारंग आदि शामिल रहे।