जिला अध्यक्ष ने रामपुरचाटा का दौरा कर समस्या जानी

 रणवीर सिंह निराला / (नजीबाबाद) : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी ने  रामपुर चाठा के ग्रामीणों का दर्द जाना जहां के ग्रामीण कुछ समय पहले ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जिला कार्यालय बिजनौर में भूख हड़ताल पर बैठे थे। पिछड़ा मोर्चा (ओबीसी) के जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी ने अपने साथियो के साथ आज दिनांक 02/01/2024 को नजीबाबाद तहसील के एक बहुत ही पिछड़े ग्राम रामपुर चाटा का दौरा किया | किसी पत्रकार द्वारा उस गांव में रह रहे लोगों कि जिंदगी के संघर्ष के बारे में लिखा। जिसको पढ़कर जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी ने वहा पर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानना चाहा। जिसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान से mobile द्वारा संपर्क किया और मिलकर बात करने का एक समय तय किया। 

जैसे ही तिलक राज सैनी अपनी टीम नगीना लोकसभा पिछड़ा मोर्चा मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह निराला व मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे वहा पर मौजूद ग्राम प्रधान एव ग्राम वासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया । 

तिलक राज सैनी ने ग्राम वासियों के साथ गांव में घूम कर पूरे गांव का दौरा किया जहा पर उन्होंने पाया कि आजादी के इतने दिनो बाद भी इस गांव में ना तो पक्की सड़कें ना ही किसी घर में बिजली का कनकसन और तो और ग्राम वासियों को ईलाज के लिए  20 किमी दूर नजीबाबाद जाना पड़ता हैं। 

तिलक राज सैनी ने लोगों की जब यह समस्या दैखी तो काफी भावुक हों गए गांव में अधिकतर सैनी समाज ही रहता है ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों द्वारा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा तिलक राज सैनी को एक अपना मांग पत्र देकर समस्या से समाधान करने की अपील की तिलकराज सैनी ने  ग्राम वासियों को उनकी इन सभी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा दिलाने एव उनके साथ हर समय सुख दुख में खड़े होने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान – सोमदत , मंडल अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा) – नरेश सैनी, बुथ अध्यक्ष – सतेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष (किसान मोर्चा) – राकेश कौशिक, सुभाष, योगेश, अमित आर्य , ओम प्रकाश वेद, अशोक कश्यप, अशोक सैनी, महेंद्र सैनी, सुमित सैनी, राकेश सैनी, महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।