’उद्योगो की लीज होल्ड भूमि को फी-होल्ड’ किये जाने की मांग

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर की जनरल बॉडी बैठक, टाटा पावर रिनेवल एनर्जी के तत्वावधान में आयोजित की गयी। सर्वप्रथम चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव अशोक छाबडा, चैप्टर कोषाध्यक्ष राही मक्कड, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोडा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना व अन्य मंचासीन पदाधिकारियों आदि द्वारा मुख्य अतिथि जसवंत सैनी, राज्यमंत्री, औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश सरकार का संस्था के समस्त सदस्यों की ओर से शॉल पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया साथ ही उपायुक्त उद्योग वी.के. कौशल व टाटा पावर रिनेवल एनर्जी के पदाधिकारियों का भी संस्था का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

चेयरमैन अनूप खन्ना ने राज्यमंत्री, को अवगत कराया कि’ प्रदेश में जितने भी सरकारी औद्योगिक क्षेत्र है उन ’उद्योगो की लीज होल्ड भूमि को फी-होल्ड’ किये जाने की मांग संस्था कई वर्षों से प्रदेश सरकार से कर रही है जबकि उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय के औद्योगिक क्षेत्रो में फ़्री होल्ड पालिसी लागू तो है परन्तु यह केवल 1 हेक्टेयर या उससे बड़े प्लॉटो’ पर ही लागू है, परन्तु इस सुविधा से प्रदेश के ’सुक्ष्य व लघु उद्योग पूर्णतः वंचित’ है आपसे निवेदन है कि ’उद्योगो की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड’ करवाने की कृपा करे, इसके अलावा यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में ’कॉमन सी.ई. टी.पी प्लान्ट’ स्थापित करवाने चाहिए। 

यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में ’97 एकड़’ भूमि आपके विभाग के पास आ चुकी है उसे स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर ’भूखण्ड आवंटित’ करवाने की कृपा करे। साथ ही जनपद सहारनपुर के उद्यमियों को ही प्राथमिकता पर भूखण्ड आवंटित होने चाहिए ताकि जनपद सहारनपुर मे नये उद्यमी वहां पर अपना उद्योग स्थापित कर सके। 

जनरल बॉडी बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, मण्डलीय चेयरपर्सन सुषमा बजाज व मण्डलीय सचिव गौरव चोपड़ा आदि ने भी अपने विचार मा० राज्यमंत्री, औद्योगिक  विकास उत्तर प्रदेश के समक्ष रखें। 

’जनरल बॉडी बैठक में संजय बजाज, राकेश गांधी, विनय दहूजा, सन्दीप गुप्ता, कुलदीप धमीजा, सन्दीप कपूर, प्रियेश गर्ग, वी.के.जैन, ऋषभ अग्रवाल, कृष्ण राजीव सिंघल, नवीन टक्कर, संजय जैन, अरविन्द खन्ना, संजय अरोड़ा, मनोज जैन, अतिश कुमार, भरत सक्सेना, ललित भारद्वाज, सतेन्द्र सिंह, दीपक बंसल, शिवम गोयल, अनुज कुमार जैन, पुनीत डंग, ऋति लूथरा, अमित अरोड़ा, हरजीत सिंह, चिराग सुनेजा, रजनीश तनेजा, राकेश सेठी, सुरेन्द्र मोहन कालडा, ललित धीमान, दर्शन कुमार गुप्ता, राजेश शर्मा, शिव अरोडा, अरूण सडाना, रोमी जुनेजा, अजय पाल, अजेश शर्मा, पंकज गोयल, विकास मलिक, पियूश बंसल, मोहित जैन, सौरभ रोहिला, आदित्य अवस्थी, राजेश गुप्ता, सुनील अरोडा, दिलीप छावड़ा, धीरज मिगलानी, चरणप्रीत सिंह, पुलकित जैन, मनमोहन सिंह, गौरव करवाल, अजय नरूला, अतुल मित्तल, दीपक सिंघल, नरेश शर्मा, त्रिभुवन पाल, सुरेश बब्बर, विपिन मित्तल, रोहित ढीगरा, जतिन अरोडा, शुभम नागपाल, अरविन्द मित्तल, ध्रुव चोपड़ा, संयम गुलाटी, रमन खन्ना, योगेश कुमार, संजय कुमार, आयुश खेड़ा, शक्ति मिगलानी आदि के अलावा लगभग 200 सदस्य उपस्थित रहें।