श्री चन्द्रशेखर ट्रस्ट पर आयोजित हुआ खिचड़ी भोज

प्रेम भाईचारगी व एकता का प्रतीक है मकर संक्रांति का पर्व - यशवंत सिंह 

जहानागंज आजमगढ़ : श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट पर सोमवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने चुरा लाई गट्टा भेली के साथ-साथ खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया। पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह और एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू सुबह से ही ट्रस्ट परिसर में उपस्थित थे और आगंतुकों को अपने हाथों से लाई चुरा खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रहे थे  इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा की मकर संक्रांति प्रेम  भाईचारगी एवं एकता का महान त्यौहार है लोग एक दूसरे के घर जहां चूड़ा लाई भेेली  देने के साथ-साथ बूढ़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 

और बड़ों के प्रति यह सम्मान ही हमारी संस्कृति और  सभ्यता का प्रतीक है। श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के त्योहार से युवा पीढ़ी को सामाजिकता का ज्ञान होता है और उनके अंदर भी नई ऊर्जा और संस्कार का संचार होता है। श्री सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिसर में इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर पर्व को उसकी महत्ता के अनुरूप धूमधाम के साथ मनाया जाता है ताकि त्योहार की गरिमा को लोग अच्छी तरह समझ कर इससे प्रेरणा ले सके।  

इस अवसर पर सठियांव प्रमुख अरविंद सिंह रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह रमेश कन्नोजिया ,ओमप्रकाश सिंह ,सुनील सिंह बल्लू,दिलीप मिश्रा , उदय शंकर चौरसिया, अशोक पांडेय ,अजय सिंह ,लाल बहादुर सिंह लालू,कमलेश राय, टिंकू जयसवाल, चंचल चौबे अतुल चौबे , छोटू पांडे गौरव उर्फ हल्ला सिंह, रामानंद सिंह ,प्रभात सिंह ,झब्बू सिंह ,सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।