जय श्री राम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क


राम सिया संग लखन भी आएंगे।

अवधपुरी सब यूं उत्सव मनाएंगे।।


बरसों से मन में आस छिपी थी,

राम भक्तों की अरदास लगी थी।

सब मिलकर जयकारा लगाएंगे,

अवधपुरी सब यूं उत्सव मनाएंगे।।


यहां के कण कण में श्रीराम बसते,

सबके मन में भी सियाराम बसते।

फिर मिलकर सभी रामधुन गाएंगें,

अवधपुरी सब यूं  उत्सव मनाएंगे।।


 भक्तों घर में उस दिन दीवाली होगी,

तोरणद्वार सजेगा बंदनवार सजेगी।

हर मंदिर घर द्वारे पे दीपक जलाएंगे,

अवधपुरी सब यूं उत्सव मनाएंगे।।


अयोध्या से स्नेह निमंत्रण आया है,

राम दरबार में सभी को बुलाया है।

रामलला के दर्शन में शीश नवाएंगे,

अवधपुरी सब यूं उत्सव मनाएंगे ।।


राम सिया संग लखन भी आएंगे।

अवधपुरी सब यूं उत्सव मनाएंगे।।


स्वरचित एवं मौलिक

अलका शर्मा, शामली, उत्तर प्रदेश