मदरगीता इण्टर नेशनल स्कूल मे मनाया गया गणतंत्र दिवस

अमेठी। मदरगीता इंटरनेशनल स्कूल,अमेठी मे 75वाॅ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ। तब से आज तक की हमारी यात्रा अत्यन्त गौरव पूर्ण एवं अद्वभुत रही है लोकतन्त्र के इस वृहद और पावन उत्सव पर आज हमस ब देश के महान,वीर और अमर बलिदानी सपूतो को कोटि कोटि नमन करते है। 

प्रबन्धक संजय कुमार त्रिपाठी ने झण्डारोहण के पश्चात कहा कि देश के वीर सपूतो के शौर्य पराक्रम त्याग निष्ठा और देश भक्ति के कारण हम सभी एक लोकतन्त्रात्मक एवं गणतन्त्रात्मक राष्ट्र मे मौलिक अधिकारो न्याय और समता से युक्त जीवन व्यतीत कर रहे है ।

प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य एस0 पी0 शर्मा ने किया।इस अवसर पर हिमांशु श्रीवास्तव, सरोज तिवारी, रामसूरत विश्वकर्मा, आंचल सिंह, मीना सिंह, बीनू तिवारी, अनुरागिनी द्विवेदी, बृजेश सिंह, अफसाना बानो,आरवी सिंह, शिखर शुक्ला, प्रिंशी सिंह आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।