अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवइया स्थित वृद्धाश्रम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

फतेहपुर। दिनाँक 25/01/2024 को प्रातः 9 बजे स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती सी इंदुमती जी के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ0 अनुराग द्वारा सभी वृद्धजनों को मतदान हेतु प्रेरित करने के साथ साथ उनके परिजनों, रिश्तेदारों व मित्रों को दूरभाष द्वारा चुनाव के दिन मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए समझाया और इस कार्य हेतु सभी वृद्धजनों को दूरभाष से बात कराने के लिए वार्डेन नीतू वर्मा से कहा।साथ ही सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर अशोक कुमार व प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सहित वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।