कार्यकारिणी का गठन किया

सहारनपुर। राष्ट्रीय वाल्मीकि न्याय पंचायत की केंद्रीय समिति और प्रदेश अध्यक्ष बबलू वाल्मीकि के अनुमोदन पर सहारनपुर में राष्ट्रीय वाल्मीकि न्याय पंचायत की राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कु सीमा कात्यायनी (पार्षद वार्ड नं 12) का स्वागत का कार्यक्रम रोटरी क्लब सहारनपुर में किया गया और कार्यकारिणी का गठन करते हुए विकास केशला को मण्डल अध्यक्ष, विश्वास घावरी तथा अविनाश वाल्मीकि को मण्डल महामंत्री, अनुज बोहत को मण्डल उपाध्यक्ष, भारत राज को मण्डल उपाध्यक्ष, अमित कुमार शिव को मण्डल सचिव, सुशील डबराल को जिला अध्यक्ष, राहुल वाल्मीकि को जिला महामंत्री, राहुल वाल्मीकि, सोनू बिरला को जिला उपाध्यक्ष, विक्की ढिलोड को जिला उपाध्यक्ष, रॉबिन बिरला को महानगर अध्यक्ष बनाया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता  विश्वम्भर सिंह ढिलोड मुख्य संरक्षक जिला वालमीकि सभा सहारनपुर दवारा तथा मंच संचालन विश्वास घावरी और हुकमचंद द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम में मौजूद मुन्नी घावरी, सचिन बिरला, धनी राम, आशीष बहोत्रा, विकास चौटाला, त्रिलोक, राजीव, आदित्य ठकराल, राजीव आनंद, सुमित, शुभम, चेतन विकास कल्याण, हिमांशु कांगड़ा यश बिरला,रोहित,जतिन,एवं पवन चैटाला आदि उपस्थित रहे।