कांग्रेस ने शुरू किया जय जवान अभियान

हरदोई। जिले में आज कांग्रेस नेताओं ने जय जवान अभियान की शुरुवात की है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई इस यात्रा में पांच न्याय सिद्धांत में से एक न्याय युवाओं को न्याय दिलाना है। उन्होनें कहा कि बड़ी संख्या में हमारे युवा राष्ट्रीय रक्षा बलों में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, जिनकी बड़ी संख्या ग्रामीण समाज से आती है। दुर्भाग्य से मोदी सरकार द्वारा मनमाने ढंग से अग्निपथ योजना शुरू करने से उनके सपने चकनाचूर हो गए।

15 जून 2022 को अग्निपथ योजना शुरू हुई थी, जिसमें अबतक डेढ़ लाख युवा अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से आंदोलित है। राहुल गाँधी ने इन डेढ़ लाख युवा उम्मीदवारों का मुद्दा उठाया है।और उन्हें आश्वासन दिया है कि सड़क से सदन तक उनके मुद्दे को उठाया जाएगा। कंग्रेस पार्टी अग्निपथ योजना का भी कड़ा विरोध करती है, जो न तो राष्ट्रीय रक्षा सुरक्षा के हित में है न ही सुरक्षाबलों में रोजगार चाहने वाले युवाओं के हित मे है। 

अग्निपथ योजना के परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए पूरे देश में राष्ट्रव्यापी मुहिम छेड़ी गई है। इसके बाद एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम के रूप में देश मे अधिकतम लोगों तक पहुंचने के लिए जय जवान अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस चेयरमैन विनीत वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, शहर कांग्रेस सचिव संजय कुमार सिंह, युवा कांग्रेस गोपमाउ विधानसभा अध्यक्ष पंकज पाल, हरदोई विधानसभा उपाध्यक्ष कमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।