निर्विरोध चुनें गये माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के पदाधिकारी

बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से हुआ गठन

प्रतापगढ़। नगर के बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० सुखनंदन मिश्र के निर्देशन जिला अध्यक्ष आचार्य कुलदीप मिश्र के द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

कार्यकारिणी में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति की प्रदेश संगठन मंत्री शिखा तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया की देखरेख की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष डॉ० ओमप्रकाश पांडेय, महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, संगठन मंत्री प्रथम देवेन्द्र कुमार तिवारी, संगठन मंत्री द्वितीय कल्पना शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलापति त्रिपाठी, आय-व्यय निरीक्षक जगतपाल मौर्या, प्रचार मंत्री शास्त्री सौरभ त्रिपाठी एवं प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

वहीं संरक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह, अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय, यज्ञनारायण भारद्वाज प्रभात कुमार पाण्डेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों से संस्कृत शिक्षकों के हितों में समर्पित होने का आहवान किया। इस मौके आशीष कुमार पांडेय, रितेश कुमार मिश्र, रवि कुमार सिंह आदि रहे।