पुलिस ने 25 हजार के इनामी को मारी गोली, नोएडा में कपिल मॉन गैंग का शूटर है, हत्या में था वांछित

नोएडा। एयर इंडिया के क्रू मैंबर में वांछित हत्या आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान नवीन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी विजय विहार दिल्ली हुई है। इस पर 25 हजार का इनाम था। ये गैंगस्टर कपिल मॉन का मुख्य शूटर है। इसने कपिल के साथ मिलकर 2021 में दिल्ली बार्डर पर एक बिल्डर की हत्या भी की थी। इससे पूछताछ की जा रही है। नोएडा की थाना सेक्टर 39 पुलिस नोएडा पुलिस सेक्टर 43 चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि कपिल मॉल ग्रुप का एक शूटर यहां से निकलने वाला है। पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया।

 उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा है। इसके पास से 1 तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोटर साइकिल स्पलेंडर बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि इसी ने ही सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू मैंबर सूरजमान की रेकी की थी। 

जिसके बाद शूटरों ने सूरजमान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये कपिल मान गैंग का मुख्य शूटर है। 2021 में कपिल के साथ मिलकर एक बिल्डर की हत्या की। इसके बाद ये कपिल के साथ एक साथ जेल में रहा। वहां से आने के बाद ये मुख्य शूटर बन गया। ये अन्य कई गैंग का भी ये सक्रिय सदस्य है। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी की जा रही है।