नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 22 वीं पुण्यतिथि पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय सहित नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 बलिया। शुक्रवार को स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान द्वारा बड़ा पोखरा पर आयोजित समारोह में सहतवार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्री नाथ सिंह की 22 पुण्यतिथि मनाया गया ।इस अवसर सपा नेताओ ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि इस समय मीडिया में रामराज्य की बातें की जा रही है।जबकि देश में महिलाओ के साथ अपराध हो रहे है। महंगाई चरम पर है। शिक्षा मित्र और शिक्षको को लाठिया मिल रही है।

 देश के नौजवानो नौकरिया नही मिल रही है और 85 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर जीवन यापन रहे है। यह रामराज्य नही हो सकता। सपा प्रवक्ता को कार्यक्रम के संयोजक स्व. सिंह के बेटे नीरज सिंह गुड्ड व पुत्रवधु तथा नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती सरिता सिंह ने माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम से पूर्व सपा प्रवक्ता ने स्व.सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के 5000 लोगो को कम्बल दिया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायिका शिवानी सिंह ने सम सामयिक गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, अम्बिका चौधरी, नारद राय, पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी,सनातन पाण्डेय, विधायक मुहम्मद रिजवी,अनिल राय,शशिकान्त चतुर्वेदी आदि ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।अंत में संयोजक नीरज सिंह गुड्डू ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियों के प्रति अभार व्यक्त किया।