लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने को गोष्ठी आयोजित

सहारनपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने की दृष्टिगत मेरठ जोन के सीमावर्ती राज्यों/जनपदों के पुलिस-प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन सर्किट हाउस में पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन की अध्यक्षता में की गयी। 

गोष्ठी में शातिर/अभ्यस्त अपराधियों की धरपकड़ व उनके विरूद्ध कार्यवाही में सहयोग व समन्वय स्थापित करना, बार्डर पर चैकिंग हेतु पुलिस व्यवस्थापन, सीमावर्ती राज्यों/जनपदों से अवैध शराब/शस्त्रो की तस्करी की रोकथाम हेतु की जाने वाली कार्यवाही, सीमावर्ती राज्यों/जनपदों के अपराधियों व अपराधियों के गैंग की का आदान प्रदान करने के विषय में, बार्डर पर प्रभावी पुलिस पट्रोलिंग के सम्बन्ध में समन्वय, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में, सीमावर्ती जनपदों के हाईवे की सुदृढ़ सुरक्षा को और प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी, गौवध पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सहयोग एवं सूचनाओं का आदान प्रदान, सीमावर्ती थानावार क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों की समन्वय गोष्ठी कराये जाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र मेरठ झा, पुलिस महानिरीक्षक करनाल परिक्षेत्र सतेन्द्र कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, मण्डलायुक्त सहारनपुर हर्षिकेश भास्कर यशोद, मण्डलायुक्त मेरठ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0, अपर आयुक्त पूर्वी परिक्षेत्र दिल्ली पुलिस सागर सिंह कलसी, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, जिलाधिकारी सहारनपुर दिनेश चन्द्र सिंह, जिलाधिकारी बागपत जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शामली रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक, पुलिस अधीक्षक बागपत अर्पित विजय वर्गीय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह, क्षेत्राधिकारी करनाल सुभाष चन्द्र, क्षेत्राधिकारी पानीपत धर्मवीर, सहायक पुलिस आयुक्त सोनीपत व अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत समन्वय गोष्ठी में निम्नांकित बिन्दुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।