नगरपंचायत के प्रांगण में ठण्ड से बचाव हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष ने 200 गरीबों असहायों में वितरित किया कम्बल

ब्यूरो , सिकन्दरपुर( बलिया) : स्थानीय नगर पंचायत के प्रांगण में गुरुवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हुआ वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव थे। इस दौरान वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर तीन वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर 5 के गरीब असहाय तथा अन्य जरूरतमंदों में ठण्ड से बचाव हेतु मुख्य अतिथि द्वारा कम्बल वितरित किया गया। 

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाई जा रही हैं। नगर पंचायत के सभी वार्ड में जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण लगातार जारी रहेगा। 

कहा कि आज 5 वार्ड के 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण हुआ है पुनः अगले दिन भी अन्य वार्ड के लोगों के बीच कंबल का वितरण होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से नगरपंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल ,अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, जय राम पाण्डेय, विजय जायसवाल, डॉ0 आशुतोष गुप्ता,सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।